
बगदाद : दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस नए आतंकियोंकी ट्रेनिंग के लिए भयावह तरीके ईजाद कर रहा है। यह ट्रेनिंग किसी यातना से कम नहीं है। दरअसल, संगठनद्वारा जारी एक नए प्रोपेगैंडा वीडियो में खुलासा हुआ है कि नए लड़ाकोंको ट्रेनिंग के लिए लोहे के पिंजड़े में बंद कर दिया जाता है। बाद में उन्हें एक-दूसरे से लड़ने के लिए मजबूर किया जाता है। सात मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो इराक में आईएसआईएस बेस में शूट किया गया है।
क्या है वीडियो में
इराक और सीरिया के अधिकतर भागोंपर कब्जा कर इस्लामिक स्टेट समय-समय पर प्रोपेगैंडा वीडियो जारी करता रहता है। इस नए वीडियो में नई पीढ़ी के आतंकियोंको ट्रेनिंग दी जाने की बात कही गई है। इसमें एक बड़े से स्टील के पिंजड़े में युवा लड़ाकोंको बंद कर दिया जाता है। उनके पास हथियारबंद कमांडर उन्हें लड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वहीं, वीडियो के अन्य सीन में ब्लैक मास्क पहने लड़का अपने सिर से टाइल्स तोड़ने का कारनामा करता है। लड़ने की अजीबोगरीब कलाबाजियां दिखाता है और लोहे की एक ट्यूब से रेंग कर निकलता है।
विदेशी लड़ाकों को लुभाना चाहता है आईएसआईएस
बकिंगघम यूनिवर्सिटी में सिक्युरिटी और इंटेलिजेंस स्टडीज के डायरेक्टर एंटनी ग्लीस के मुताबिक, इस वीडियो को शूट करने के पीछे का उद्देश्य विदेशी लड़ाकों (खासकर ब्रिटेन) को संगठन में भर्ती के लिए आकर्षित करना है।
आईएसआईएस के नए ट्रेनिंग सेंटर के फोटोज …






स्त्रोत : दैनिक भास्कर








