Menu Close

मेरा विरोध करना हो करें, योग का विरोध न करें : स्वामी रामदेव बाबा

नई दिल्ली – बाबा रामदेवजी ने योग पर निशाना साधने वालों को नसीहत देते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति का विरोध करना हो तो करें। लेकिन योग का विरोध न करें। इशारों इशारों में कांग्रेस को समझाते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें मुझसे या मोदी जी से दिक्कत है तो बेशक विरोध करे। स्वामी रामदेव बाबा ने कहा कि हर एक व्यक्ति का अपना नजरिया हो सकता है। लेकिन मैं कहता हूं कि कृपया योग का विरोध न करें।

स्वामी रामदेव बाबा ने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी जी सभी लोग योग करते थे। यही नहीं सोनिया जी ने अपनी बीमारी के दौरान योग किया था।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी द्वारा योग के प्रचार पर निशाना साधा था। कांग्रेस का कहना था कि किसान मर रहे हैं और मोदी योग की बात कर रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा था कि मोदी ने योग का अविष्कार नहीं किया है। उन्होंने ललित मोदी प्रकरण को लेकर पीएम पर हमला करते हुए कहा था कि मोदी ‘ललितासन’ पर हैं। इस बीच दिग्विजय सिंह ने कहा कि योग के बहाने मोदी अपना महिमामंडन कर रहे हैं।

संदर्भ : दैनिक जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *