
विश्वप्रसिद्ध कामाख्या मंदिर पर बम हमले की साजिश शनिवार को पुलिस ने नाकाम कर दी | जांच एजेसियों ने विस्फोटक को कब्जे में ले लिया है |
पुलिस ने शुक्रवार को उल्फा उग्रवादी दीपक राभा को गिरफ्तार किया था | पुलिस की दीपक से पूछताछ के बाद हमले की साजिश के बारे में खुलासा हो सका | दीपक पुलिस को उस जगह पर ले गई, जहां बम प्लांट किए गए थे | जिसके बाद ही साजिश को नाकाम किया जा सका |
पुलिस दीपक से कई और जगहों के बारे में जानने की कोशिश कर रही है |पुलिस ने कहा कि हम ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि उग्रवादियों की कहीं और हमले की साजिश तो नहीं है |
स्त्रोत : आज तक








