Menu Close

श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण करने हेतु चोपडा (जलगांव) मेें राष्ट्रीय हिन्दूू आंदोलन

chopada_clrआंदोलन करते हुए हिन्दुत्वनिष्ठ

चोपडा (जिला जलगांव) – अयोध्या में श्रीराम के जन्मस्थान पर विशाल श्रीराम मंदिर होने हेतु सैकडों वर्षों से संघर्ष करने पर अलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा ३० सितंबर २०१० को कथित मंदिर रामजन्मभूमि होने का निर्णय देकर भी तथा भाजप शासन सत्ता में होते हुए भी मंदिर का निर्माण कार्य करने के विषय में शासकीय गतिविधियां होते दिखाई नहीं देती । भाजपा द्वारा विशाल श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य होने एवं मिथ्या इतिहास दिखाकर राष्ट्रहित को बाधा पहुंचानेवाले एवं पाकिस्तान का उदात्तीकरण करनेवाले ‘जी जिंदगी’ दूरचित्रप्रणाल पर प्रतिबंध लगाने हेतु तहसील कार्यालय के आवार में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन किया गया । इस अवसर पर तहसीलदार प्रमोद भामरे एवं चोपडा नगर पुलिस स्थानक के उपनिरीक्षक कैलास वाघ को निवेदन दिया गया ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन को वारकरी संप्रदाय के ह.भ.प. प्रसाद महाराज, बजरंग दल के तहसील अध्यक्ष सर्वश्री प्रवीण जैन, विलास बारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चेतन बिर्हाडे, सागर बडगुजर, नवग्रह सेवा समिति के सागर पवार, सुनील सोनगिरे, हिन्दू जनजागृति समिति के यशवंत चौधरी, राहुल महाजन, सनातन संस्था के सुधाकर चौधरी, स्वराज्य निर्माण सेना के महेंद्र भामरे तथा सैकडों हिन्दुत्वनिष्ठ  उपाqस्थत थे ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *