Menu Close

पाक में रद्द किए गए आर्ट ऑफ लिविंग के योग कार्यक्रम

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के चार शहरों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर आयोजित किए जाने वाले योग कार्यक्रमोंको उग्रवादियोंके हमले के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है।

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के संगठन आर्ट ऑफ लिविंग ने पाकिस्तान के चार शहरों लाहौर, कराची, इस्लामाबाद और फैसलाबाद के स्कूली बच्चोंके लिए १३ से २१ जून तक ये योग सत्र रखे थे।

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख श्री श्री रविशंकर

पाकिस्तान के कुछ कट्टरपंथियोंकी ओर से धमकी मिलने के बाद पाकिस्तान सरकार ने सुरक्षा के मद्देनर आर्ट ऑफ लिविंग को इन कार्यक्रमोंको रद्द करने की सलाह दी थी। संगठन ने सलाह मानते हुए कार्यक्रमोंको रद्द कर दिया।

गौरतलब है कि भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने २१ जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है। भारत सरकार पहले योग दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारियों में जुटी हुई है।

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *