Menu Close

आतंकवाद निरोधक कानून के विरोध में कनाडा सरकार की कई वेबसाइटें हैक

ओटावा : कनाड़ा सरकार की कई वेबसाइटों पर साइबर हमला करके उन्हें हैक कर लिया गया है । इस साइबर हमले की जिम्मेदारी हैकिंग समूह ‘एनोनिमस’ ने ली है । समूह का कहना है कि उसने सरकार द्वारा पारित नए आतंकवाद-निरोधक कानून के विरोध में हैक किया है । जिसने कनाडा की खुफिया एजेंसी की शक्तियों और पहुंच को नाटकीय रूप से विस्तृत कर दिया है ।

कनाडा के कैबिनेट मंत्री टोनी क्लेमेंट ने टि्वटर पर सरकारी वेबसाइट को हैक करने पुष्टि की। सरकार ने कहा कि साइबर हमले से ईमेल, इंटरनेट सेवा और प्रौद्योगिकी संपत्ति प्रभावित हुई है, लेकिन इन सेवाओं को बहाल करने का काम किया जा रहा है। कनाडा की सुरक्षा खुफिया सेवा (सीएसआईएस) भी इस हैकिंग से प्रभावित है।

हैकिंग समूह एनोनिमस ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि हाल ही में कनाडा की सीनेट द्वारा पारित किए गए आतंकवाद निरोधक कानून के विरोध में उसने यह कदम उठाया है । समूह का कहना है कि इस कानून से मानवाधिकारों का उल्लंघन होगा और सरकार से असहमत लोगों को निशाना बनाया जाएगा । विधेयक सी ५१ और आतंकवाद निरोधक कानून २०१५ सीएसआईएस को नई शक्ति देगा ।

अभी हाल ही में अमेरिकी सरकार के कंप्यूटर हैक होने की घटना भी सामने आई थी। हैकरों द्वारा संघीय सरकार के ४० लाख पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की आशंका जताई थी। हालांकि इसमें चीन का हाथ होने की संभावना जताई गई थी।

स्त्रोत : हरिभूमी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *