Menu Close

पाकिस्तानी बैंड का विरोध, प्रेस कांफ्रेंस में घुसे शिवसैनिक

माघ शुक्ल पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११५


मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पाकिस्तानी बैंड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

पाकिस्तानी म्यूजिक बैंड मेकान हासन की प्रेस कांफ्रेंस में शिवसेना के करीब ५० कार्यकर्ता पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। जानकारी के मुताबिक, बैंड का मुंबई में एक शो आयोजित होने वाला है।
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बैंड के सदस्यों का विरोध करते हुए उन्हें तुरंत भारत छोड़कर चले जाने के लिए भी कहा। भगवा रंग के झंडे लिए शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कुर्सियां भी उठाकर यहां वहां फेंकी। पाकिस्तान का यह बैंड सूफी रॉक गाने गाता है, और इस बैंड का भारत के कुछ कलाकारों के साथ संयुक्त कंसर्ट आयोजित है। सूत्रों की मानें तो शिवसेना ने एक दिन पहले ही इस संवाददाता सम्मेलन को न करने की बात अपने मुखपत्र सामना में कही थी।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *