मां भगवती देवी के अनादर का विरोध करनेवाले एक्शन अंगेस्ट करप्शन संगठन के धर्मप्रेमी पदाधिकारियों का अभिनंदन ! इस गीत का सभी हिन्दुआें को विरोध करना चाहिए ।
जुलर्इ में आनेवाली हिंदी फिल्म ‘गुड्डू रंगीला’ में मॉर्डन गीत के नाम पर मां भगवती देवी के बारे में अभद्र भाषा का उपयोग किया गया है । इसका एक्शन अगेंस्ट करप्शन संगठन ने विरोध किया है । संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मां भगवती देवी समस्त हिंदुओं के लिए पूजनीय हैं । ऐसा गीत हमारी भावनाओं को आहत करता है । इस गीत को हम कदापि प्रसारित नहीं होने देंगे । यह चलचित्र तीन जुलाई को प्रर्दशित होनेवाला है । इस चलचित्र के गीत पर रोक लगाने संबंधी पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से भेजा गया है ।








