Menu Close

दुनिया से मिट जाएगा इस्लाम- अशोक सिंघल

no-muslim-would-result-in-long-term-survival-ashok-singhal

लखनऊ : विश्व हिंदू परिषद द्वारा मुस्लिमों पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। मामले में कहा गया है कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा गोधरा में जिहादी इस्लाम द्वारा कार सेवकों को जिंदा जला दिया गया, जिसका परिणाम है कि नरेंद्र मोदी जैसे नेता हमारे सामने आए हैं।

मामले में विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल का कहना है कि दिल्ली की सत्ता ऐसे लोगों के पास है जो यह मानते हैं कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद नहीं राम मंदिर हुआ करता था मगर जिहाद को लेकर कुछ लोगों ने आक्रमण किया और जबरदस्ती लोगों से इस्लाम कबूल करवाया।जिन्होंने इस्लाम नहीं कबूला उन्हें दलित बना दिया गया और इससे हिंदूओं को जमकर नुकसान उठाना पड़ा। मामले में अशोक सिंघल ने कुछ इस तरह की बातें कही हैं।

मामले में यह भी कहा गया है कि लखनउ में महाराजा सुहेल देव की जयंती को लेकर आयोजित किए गए कार्यक्रम में यह बात कही गई है।यही नहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस दौरान यहां मौजूद रहे।  विहिप के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल ने कहा कि इस्लाम को जिस तरह से बढ़ाया जा रहा है यह एक जिहादी काम है और जिहादी इस्लाम दुनिया से समाप्त हो जाएगा।

केवल वही इस्लाम बना रहेगा जो शांतिपूर्ण होगा। दरअसल जिहादी इस्लाम विश्व में शांति कायम नहीं रखना चाहता है तो दूसरी ओर दुनिया चाहती है कि हम शांति कायम रख सकें। मामले को लेकर विश्वहिंदू परिषद के नेता द्वारा कहा गया है कि देश में इस्लाम के अनुयायी जिहादी हैं और जिहादी विश्व में अमन – चैन नहीं चाहते। मुगलों ने कई मंदिरों को तोड़ा, मगर ८०० साल बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आखिर हिंदूओं ने ही सत्ता कायम की।

स्त्रोत : कोहराम खबर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *