Menu Close

कुछ हज यात्री रखते हैं प्रतिबंधित सामान

नर्इ देहली – हज कमेटी ऑफ इंडिया के सालाना अधिवेशन में हज यात्रा के दौरान होने वाली सभी समस्याओं पर खुल कर बात हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों का मामला छाया रहा। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह की उपस्थिति में सूबे की हज कमेटी पर सीधा निशाना साधा गया।

दिल्ली हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. परवेज मियां ने कहा कि उत्तर प्रदेश खासतौर पर मुरादाबाद से जाने वाले हज यात्री हमेशा ही परेशानी का कारण बनते हैं। चूंकि राज्य की हज कमेटी सही दिशा-निर्देश नहीं देती, इसलिए हज यात्री अपने साथ यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाएं, गुटखा, खैनी, कफ सिरप, खसखस, ऊद की लकड़ी जैसे सामान साथ ले जाते हैं।

ये सभी चीजें सऊदी अरब में प्रतिबंधित हैं। ऐसे में पकड़े जाने पर शर्मनाक स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस पर विदेश राज्य मंत्री ने भी एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री ने भारतीय हज यात्रियों के बोरियों में सामान लाने पर पूछा था कि क्या इन्हें मानकों के अनुरूप बैग उपलब्ध नहीं कराया जा सकता।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *