तहसीलदार को निवेदन देते हुए हिन्दुत्वनिष्ठ
भुसावल (महाराष्ट्र) – श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य करने के लिए दिया गया आश्वासन भाजपा द्वारा पूरा करने, पाकिस्तान का उदात्तीकरण करनेवाले ‘जी जिंदगी’ प्रणाल पर प्रतिबंध लगाने एवं विद्यालयों में उर्दू सिखाने का प्रस्ताव निरस्त करने की मांगों के लिए तहसीलदार को निवेदन दिया गया । इस अवसर पर युवा सेना के सदस्य सर्वश्री गणेश सोनवणे, भारत स्वाभिमान के यशवंत पाटिल, अधिवक्ता मनीष कुमार वर्मा, अधिवक्ता प्रीतम मेढे, हिन्दू जनजागृति समिति के शशिकांत सुरवाडकर, सनातन संस्था के हीरामण वाघ, अधिवक्ता सचिन कोष्टी इत्यादि धर्माभिमानी उपस्थित थे ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








