Menu Close

अश्लील चलचित्र ‘मस्तीजादे’ पर प्रतिबंध लगाने के विषय में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा पहलाज निहलानी का अभिनंदन !

pahalaj_nihalaniमुंबई – केंद्रीय चलचित्र परिनिरीक्षण मंडल ने आगामी अश्लील चलचित्र मस्तीजादे को प्रमाणपत्र नहीं दिया । पुनर्निरीक्षण समिति ने भी इस विवादास्पद चलचित्र के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी । हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. शिवाजी वटकर ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्राभिमान एवं युवा पीढियों की रक्षा करनेवाले वेंâद्रीय चलचित्रपट परिनिरीक्षण मंडल के अध्यक्ष श्री. पहलाज निहलानी की प्रशंसनीय भूमिका के संदर्भ में पत्र भेज कर उनका अभिनंदन किया है ।

श्री. वटकर ने पत्र में लिखा है कि समिति एवं अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा अश्लीलता के विरुद्ध उपक्रम आरंभ किया गया है । इसके अंतर्गत भारतभर के विविध पुलिस थाने में अश्लीलता प्रसृत करनेवाली अभिनेत्री सनी लिओन के विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट किए गए हैं । इस प्रतिबंध के कारण आंदोलन को सुदृढता मिलेगी इस विषय में श्री. वटकर ने संतोष व्यक्त किया है ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *