Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य के विषय में पुणे के वार्ताकार एवं हिन्दुुत्वनिष्ठों का विश्वास बढने के संकेत देनेवाली दो घटनाएं

hjs-logo
पिंपरी – एक महिला यहां के प्रसिद्ध स्थानीय समाचारपत्र ‘सवेरे’के कार्यालय में नेस्ले आस्थापन की ‘मैगी’ उत्पाद के संदर्भ में सहायता मांगने हेतु आई थी । उसने कहा कि ‘पाकिस्तान में ‘मैगीr’ में सुअर की चरबी मिलाई जाती है, ऐसा ध्यान में आने से मैगी पर प्रतिबंध लगाया गया है । भारत में यह समाचार सार्वजनिक होने पर भारत में भी ‘मैगी’ सीमापार हो सकती है । इसलिए क्या हम कुछ कर सकते हैं ?’ उस समय उस समाचारपत्र के ज्येष्ठ संवाददाता ने उसे कहा कि इस संदर्भ में हिन्दू जनजागृति समिति ही आपको सहायता कर सकती है । आप उनसे संपर्क करें । उन्होंने महिला को पिंंपरी के श्री. पराग गोखले का संपर्क क्रमांक दिया तथा ४ जून २०१५ को समाचारपत्र के संवाददाता ने भ्रमणभाष कर श्री. पराग गोखले को इस विषय में बताकर उस महिला का दूरभाष आने पर उससे चर्चा करें’, ऐसा भी सूचित किया । (हिन्दू जनजागृति समिति को मिलनेवाली सफलता के पीछे केवल एवं केवल ईश्वरीय आधार है । समाज का विश्वास प्राप्त कर समिति निश्चित ही ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करेगी ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )

पुणे – ‘हिन्दू संहति’ के संस्थापक पश्चिम बंगाल के प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. तपन घोष के संगठन के २ कार्यकर्ता पुणे के वाकड परिसर में शिक्षा ग्रहण करने हेतु आए हैं । पुणे में इस संगठन का कार्य न रहने से शिक्षा होने तक हिन्दुत्व का कार्य किस प्रकार करना चाहिए, इस अनुषंग से उन्होंने श्री. तपन घोष से पूछा । इस समय उन्होंने कहा कि पुणे में हिन्दू जनजागृति समिति का कार्य होगा, उसमें सहभागी होकर समिति के माध्यम से कार्य करें !’ तदुपरांत दोनों ही कार्यकर्ताओं ने सामाजिक जालस्थल पर (सोशल मिडिया)समिति की जानकारी से(पोस्ट से) समिति के पुणे के श्री. पराग गोखले का संपर्क क्रमांक प्राप्त किया एवं उन्हें दूरभाष कर कार्य में सहभागी करने के संदर्भ में बातचीत की । श्री. गोखले ने भी उन दोनों हिन्दुत्वनिष्ठों को स्थानीय धर्मशिक्षा के विषय में बताया । उन्हें अत्यधिक आनंद हुआ एवं उन्होंने वर्ग में आने की सिद्धता दर्शाई । (इसीसे ध्यान में आता है कि किस प्रकार हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य का विस्तार हो रहा है । आज हिन्दुत्वनिष्ठों को भी समिति के माध्यम से हिन्दुत्व का कार्य करें, ऐसा प्रतीत होता है, क्या बलवान हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन इस पर विचार करेंगे ? – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *