Menu Close

सूर्य नमस्कार का विरोध करने वाले समुद्र में डूब मरें : योगी आदित्यनाथ

वाराणसी : बीजेपी के फायरब्रांड सांसद और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सूर्य नमस्कार का विरोध करने वालों पर तीखा हमला बोला है। रजत रजित सिंहासन महोत्सव के आखिरी दिन विश्वनाथ मंदिर पहुंचे आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग सूर्य नमस्कार को नहीं मानते, उन्हें समुद्र में डूब मरना चाहिए या अंधेरे कमरे में जिंदगी बितानी चाहिए। जो लोग योग का विरोध करते हैं, उन्हें भारत की धरती छोड़ देनी चाहिए। ये बातें सोमवार को योगआदित्यनाथ ने वाराणसी में कहीं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि २१ जून को ४३ इस्लामी देश भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रहे हैं। योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता और प्रतिष्ठा मिलने पर उन्होंने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि योग को किसी संकीर्णता और दायरे में कैद करने वाले भारत की प्रतिष्ठा को गिरा रहे हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि जो लोग योग, गीता और सूर्य नमस्कार को नहीं जानते, वे संकीर्ण मानसिकता के हैं और भारत की ऋषि परंपरा का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूर्य भगवान तो प्रकाश और ऊर्जा देते वक्त किसी से भेदभाव नहीं करते हैं।

गीदड़ भभकियों से डरूंगा नहीं

जान से मारने की धमकियों के बारे में सवाल पूछने पर तमतमाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह आज तक न ऐसी गीदड़ भभकियों से डरे हैं और न डरते हैं। जिन्होंने धमकी दी है, वे सामने आकर मुकाबला करें। जो लोग इस तरह की धमकियां देते हैं, वे कायर होते हैं और कायर लोग जो कहते हैं, वो करने की हिम्मत कभी जुटा नहीं पाते।

पारसियों का दिया उदाहरण

उन्होंने पारसियों का उदाहरण देते हुए कहा कि सनातन देश भारत में उन्हें जगह मिली। पारसी यहां बड़े बिजनेसमैन हैं। उन्होंने पाकिस्तानी कोर्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की अदालत ने हज यात्रियों को सब्सिडी देने से मना कर दिया, लेकिन भारत सरकार देती है, तो क्या भारत सरकार इस्लाम विरोधी है।

योग पर योगी आदित्यनाथ का बयान दुर्भाग्यपूर्ण: सुषमा

नई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने योगा दिवस पर बीजेपी सांसद योग आदित्यनाथ के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सुषमा ने कहा कि मैं उनके बयान से असहमत हूं। बता दें कि योगी ने कहा था कि जिन्हें योगा से ऐतराज है वो देश से बाहर चले जाएं और अंधेरे में रहें।

स्त्रोत : भास्कर, आयबीएन

Latest News

1 Comment

  1. Vipin Kapoor

    जिन्हे सूर्य नमस्कार सेए पर्हेज है वो चन्द्र देव को देखकर भूजन क्यु करते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *