
लंदन – आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की प्रोपेगैंडा मैगजीन ‘दाबिक’ ऑनलाइन रिटेलर कंपनी अमेजन की यूके वेबसाइट पर बिकती मिली। मैगजीन में इस्लामिक स्टेट द्वारा महिलाओं के रेप और उन्हें सेक्स गुलाम बनाए जाने को जायज ठहराया है। इसमें यह दावा भी किया गया है कि सालभर के अंदर संगठन के पास पहला ‘परमाणु बम’ होगा। मैगजीन की कीमत करीब २६०० रुपए है।
लिस्टिंग से हटाया गया
अंग्रेजी की इस मैगजीन का नौंवा संस्करण हाल ही में जारी किया गया था। मामला सामने आने के बाद शनिवार को मैगजीन को वेबसाइट लिस्टिंग से हटा दिया गया। पिछले दो हफ्तों से यह मैजगीन गिफ्ट रैप और फ्री डिलिवरी सुविधा के साथ बिक रही थी। हालांकि, यह अब तक साफ नहीं हो सका है कि मैगजीन का काम अमेजन कर रही थी या उसका कोई यूजर। ब्रिटेन के टेरर फाइनेंसिंग लॉ के तहत आतंकी गतिविधियों और विचारधारा को बढ़ावा देने वाली किसी भी सामग्री को बेचना गैरकानूनी है। यूजर्स ने मैगजीन को बेचे जाने की आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा, “इस्लामिक स्टेट का प्रोपेगैंडा??? इस मैगजीन को टॉयलेट पेपर के तौर पर इस्तेमाल करना कहीं बेहतर होगा। “बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘दाबिक’ को अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन में भी अमेजन पर बेचा जा रहा है।
खरबों डॉलर जुटाने का दावा
स्रोत :भास्कर








