Menu Close

मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश) : पतंग को लेकर जिहादीयोंद्वारा पथराव, फायरिंग

dagadfekमुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश) : जिले में पतंग को लेकर दो समुदायों में पथराव व फायरिंग हो गई, जिसमें दोनों ओर के तीन लोग घायल हो गए। विवाद की सूचना पर सीओ खतौली फोर्स मौके पर पहुंचे। तनाव के मद्देनजर गांव में पीएससी तैनात कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक शाम के समय गांव पुरबालियान में समद के बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। पतंग टूटकर पड़ोस में रहने वाले चौधरी सुखदेव सिंह के मकान में जा गिरी। पतंग उठाने के लिए समद के लड़के सुखदेव सिंह के मकान की छत पर कूद गए। छत पर कूदने का विरोध करने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी।

बात बढ़ने दोनों ओर से पथराव और हवाई फायरिंग होने लगा। इससे गांव में दहशत फैल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आने लगे। विवाद की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीओ खतौली डीके मित्तल, मंसूरपुर एसओ योगेश शर्मा मय पुलिस फोर्स व पीएससी के साथ गांव में पहुंच गए। पथराव में दोनों ओर से कालू, उदयवीर और समद गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्रोत: पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *