Menu Close

मध्यप्रदेश : नगरपालिका ने भगवान राम व हनुमान के मन्दिर को हटाने का दिया आदेश

यह समाचार हिन्दुआें के लिए संतापजनक है । हिन्दुआें में संगठन का अभाव होने के कारण ही हिन्दू देवी-देवताआें के अनादर की ऐसी घटनाएं होती रहती हैं । इससे हिन्दूसंगठन का महत्त्व स्पष्ट होता है । दूसरी ओर, मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए भी हनुमानजी का ऐसा घोर अनादर पुन: भाजपा का तथाकथित हिन्दुत्व का दर्शन कराता है । हिन्दुआें, अब तो संगठित होकर हिन्दू राष्ट्र की अर्थात रामराज्य की स्थापना हेतु कटिबद्ध हो जाओ !

  • क्या अन्य धर्मियोंके धार्मिक स्थलोंको हटाने का साहस नगरपालिका ने किया होता ?

  • हिन्दुआें, इस आदेश के विरोध में संगठित होकर यह आदेश निरस्त करनेकी मांग करों ! – सम्पादक, हिन्दू जनजागृति समिति

bhagyanagar-ramnavmiभिण्ड (मध्यप्रदेश) : भिण्ड नगरपालिका के अधिकारियों ने भगवान राम और उनके भक्त शिष्य हनुमान को भी नहीं छोड़ा है अब उनका अस्तित्व भी संकट में पड़ गया है। नगरपालिका ने उन्हें शनिवार को नोटिस देकर सात दिन में मंदिर हटा दिए जाने के निर्देश दिए है, वरना उन्हें नगरपालिका का अमला बेदखल कर देगा । भिण्ड के बजरिया में स्थित भगवान राम जानकी और हनुमान जी के मंदिर पर नगरपालिका ने नोटिस चस्पा कर दिया है।

नोटिस में सात दिन का अल्टीमेट देते हुए कहा है कि एक सप्ताह के भीतर स्वयं हटाकर उसका मलबा सार्वजनिक स्थान से हटवा दें अन्यथा समय सीमा समाप्ति के बाद आपका अवैध कब्जा हटा दिया जाएगा और मलबा सफाई शुल्क बसूला जाएगा। मंदिरों में पुजारियों, संचालकों, ट्रस्ट को नोटिस न देते हुए भगवानों को सीधे नोटिस देने से यहां के भक्त काफी हैरान हैं। नगरपालिका ने भगवान सहित १२८ अन्य लोगों को नोटिस जारी किए है। नगरपालिका ने १० फीट से लेकर २५ फीट तक की भूमि पर लोगों को अतिक्रमण का दोषी माना है।

नोटिस में लिखा गया है कि सरकारी भूमि पर बिना किसी पूर्व स्वीकृति के नाजायन रूप से स्थाई अतिक्रमण किया गया है। इसके पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने की सूचना दी गई थी, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बीबी अग्निहोत्री ने बताया कि बजरिया में अतिक्रमण के संबंध में नगरपालिका को निर्देश दिए गए हैं। नगरपालिका ने नोटिस देकर एक सप्ताह का समय दिया है।

स्रोत :पत्रिका न्यूज़

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *