Menu Close

भाजपा शासन ने उर्दू के लिए आग्रह कर मराठी विद्यालयों को मदरसा करने का प्रयास किया, तो उसकी अवस्था कांग्रेस समान होगी ! – महेश उरसाल, बजरंग दल

कोल्हापुर (महाराष्ट्र) – मराठी विद्यालयों में उर्दू भाषा सिखाने की आवश्यकता नहीं है । तब भी महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने यदि मराठी विद्यालयों में उर्दू का आग्रह कर उनको मदरसा करने का प्रयास किया, तो उसकी अवस्था कांग्रेस समान होगी । बजरंग दल के नगरप्रमुख श्री. महेश उरसाल ने  पाकिस्तान का उदात्तीकरण करनेवाले ‘जी जिंदगी’ प्रणाल पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की । राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन द्वारा ७ जून को छत्रपति शिवाजी प्रतिमा चौक पर आंदोलन किया गया । वे इस अवसर पर ऐसा बोल रहे थे । हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. प्रसाद कुलकर्णी ने सूत्रसंचालन किया ।

kolhapur_andolanआंदोलन में सम्मिलित हिन्दू धर्माभिमानी

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के नगरप्रमुख श्री. अशोक रामचंदानी ने कहा कि हिन्दुओं को भाजपा से अपेक्षा है । चुनाव में भाजपा ने श्रीराम मंदिर का वचन दिया । ऐसा लगता था कि सत्ता में आने पर श्रीराम मंदिर होगा; परंतु एक वर्ष के पश्चात इस विषय में भाजपा की भूमिका अकार्यक्षम है । द्वारका पीठ एवं पुरी पीठ दोनों हीr पीठों के शंकराचार्य भाजपा पर अप्रसन्न हैं । अब तो भाजपा को कालबद्ध कार्यक्रम की रचना कर श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य हेतु प्रयास करना चाहिए ।

शिवसेना के उपजिलाप्रमुख श्री. संभाजी भोकरे ने कहा कि श्रीराम हिन्दुओं की अस्मिता हैं । अभी भी भाजपा श्रीराम मंदिर के विषय में टालमटोल कर रही है । भाजपा घोषित करे कि श्रीराम मंदिर होना संभव नहीं है । देश के हिन्दुओं में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य करने की क्षमता है । इस अवसर पर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष श्री. संभाजी साळुंखे ने कहा कि हिन्दुओं को उर्दू सिखाने का विचार करनेवाली सरकार के विरुद्ध कृत्य करने पर विवश न करें !

हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती अनिता बुणगे, श्री. राजन बुणगे तथा सनातन संस्था के आधुनिक वैद्य मानसिंह शिंदे ने भी अपने मनोगत व्यक्त किए । इस अवसर पर शिवसेना के करवीर तहसील प्रमुख श्री. राजू यादव, सर्वश्री किशोर घाटगे, रणजीत आयरेकर, हिन्दू एकता के श्री. शिवाजीराव ससे, नरेंद्र महाराज संप्रदाय के श्री. नगमाण्णा नाईक, हिन्दू धर्माभिमानी श्री. अनिल इंगवले, स्वाध्याय परिवार के श्री. पुरुषोत्तम पटेल, द्रोणागिरी आश्रम के श्री. सुहास लोकरे, हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री शिवानंद स्वामी, मधुकर नाजरे, संतोष सणगर, रघुनाथ कात्रे, अजय पाटिल, श्रीमती संगीता इंगळे, श्रीमती वसुधा दीवान, श्रीमती पूजा कुलकर्णी के साथ ७० से अधिक हिन्दू धर्माभिमानी उपस्थित थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *