Menu Close

गैंगरेप करने वाले नादान – गोवा के पर्यटन मंत्री का विवादित बयान

पणजी-गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर ने दिल्ली की दो महिलाओं के साथ गैंग रेप के आरोपियों को नादान करार देते हुए इस घटना को महज एक दुर्घटना बताया है।

उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्घटना गोवा जैसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर होना तय है। उन्होंने कहा कि लड़के नादान हैं और उनके खिलाफ अपराध की छोटी-मोटी घटनाएं दर्ज हैं।

भविष्य में वे ऐसा नहीं करेंगे। ऐसी घटनाओं से गोवा की छवि खराब होने के बारे में पूछे जाने पर पारुलेकर ने नकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रेप की शिकार महिलाएं गोवा की नहीं थीं, वे दिल्ली की थीं।

पुलिस के मुताबिक गोवा में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने घूमने आई दो युवतियों के सामने पुलिस वाला होने का नाटक किया। उन्होंने उनके साथ मारपीट की और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया।

दोनों युवतियों ने पुलिस को बताया कि उनके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया गया, जब तक कि पुलिस ने उन्हें नहीं छुड़वाया। पुलिस को इसका पता तब चला था जब युवतियों को ले जा रही टैक्सी के चालक द्वारा शिकायत दर्ज की गई थी।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *