Menu Close

विश्व हिन्दू परिषद की मोदी को दो टूक, राम मंदिर नहीं तो सरकार नहीं

नई दिल्ली – राम मंदिर को लेकर केंद्र सरकार के नरम रवैये से नाराज विश्व हिन्दू परिषद ने अब सख्त रुख अपना लिया है। विश्व हिन्दू परिेषद ने केंद्र की मोदी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर राम मंदिर नहीं बनाया तो सरकार को गिरा देंगे।

गौरतलब है कि विश्व हिन्दू परिेषद का यह बयान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से मंदिर निर्माण को लेकर दिए गए बयान के संदर्भ में आया है।

जिसमें शाह ने अपने बयान में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को यह कहकर खारिज कर दिया था कि मंदिर निर्माण के  लिए बीजेपी को लोकसभा में ३७० सीटें चाहिए।

इससे पहले विश्व हिन्दू परिेषद का कहना है कि मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत सिर्फ विकास के नाम पर नहीं बल्कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दिया गया है।

विश्व हिन्दू परिेषद के प्रवक्ता और राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि यदि मोदी सरकार राम मंदिर नहीं बनवाती है तो वे अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती एनडीए सरकार की तरह परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

जैन ने कहा कि आम चनावों में भाजपा को सिर्फ विकास के नाम पर ही बहुमत नहीं मिला है। जनता की अपेक्षाएं हैं कि वह अपने प्रमुख मुद्दों पर भी ध्यान देगी।

स्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *