Menu Close

अमेरिका : इस्लामिक स्टेट में भर्ती होने की कोशिश के लिए युवक को मिली ८२ महिनोंकी कैद

ISISवाशिंगटन-आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में भर्ती होने के लिए सीरिया जाने का प्रयास कर रहे एक २४ वर्षीय अमरीकी नागरिक को ८२ महीने जेल की सजा सुनाई गई है।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के आधिकारिक बयान के मुताबिक, अमरीकी जिला अदालत के न्यायाधीश सैम स्पार्क्स ने शुक्रवार को टेक्सास के माइकल टॉड उर्फ फारूख को आतंकवादी संगठन को मदद पहुंचाने का प्रयास करने के अपराध में ८२ महीने कैद की सजा सुनाई है।

वोल्फे ने स्वीकार किया है कि उसने अगस्त २०१३ से १७ जून, २०१४ के दौरान आईएस को सहायता प्रदान कराने के लिए सीरिया जाने की योजना बनाई थी। वोल्फे ने इससे पहले स्वीकार किया था कि उसने आवेदन दिया था। उसने शारीरिक योग्यता प्रशिक्षण में भाग लिया, सैन्य कौशल सीखे और जिहाद में शामिल होने की अपनी योजना के बारे में किसी को भनक नहीं लगने दी।

वोल्फे ने एफबीआई के एक खुफिया कर्मचारी से मिलने के लिए एयरलाइन टिकट भी खरीद लिए थे। उसे १७ जून को ह्यूस्टन से कनाडा के टोरंटो में विमान में सवार होने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। घरेलू सुरक्षा के लिए अमरीकी मंत्री जे जॉन्सन ने कहा कि पश्चिमी देशों की लगभग ४००० अमरीका के १०० लड़ाकों सहित दुनियाभर के २२,००० से अधिक लड़ाके आईएस में शामिल होने के लिए सीरिया चले गए हैं।

स्रोत :पत्रिका न्यूज़

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *