त्रिपोली – सीरिया, लीबिया और इराक में पांव पसार चुका आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) अब बच्चों को सिर कलम करने की तालीम दे रहा है। लीबिया के उत्तरी शहर डेर्ना में आतंकियों ने एक सैनिक का सिर कलम किया। इस दौरान भीड़ में मौजूद बच्चों को सिर कलम करने का तरीका बताया गया। बच्चों की उम्र आठ साल से ज्यादा नहीं थी। इस्लामिक स्टेट ने बच्चों के सामने सिर कलम करने का उद्देश्य शिक्षा बताया। उसने कहा है कि बच्चों को इस भयावह दृश्य को देखने की इजाजत दी गई थी, ताकि वह भी सजा देने के तरीके सीखें। यह तस्वीरें आईएसआईएस की लोकल टेरर सेल ‘विलायत बार्का’ ने जारी की हैं। गौरतबल है कि डेर्ना शहर पर बीते साल अक्टूबर में आईएस ने कब्जा कर लिया था।
काफिर बताकर दी मौत की सजा
स्रोत :भास्कर








