Menu Close

’हिन्दू राष्ट्र’ की मांग करना घटना के अनुसार ही है ! – पू. डॉ. चारूदत्त पिंगळे, राष्ट्रीय मार्गदर्शक, हिन्दू जनजागृति समिति

गोवा में आयोजित चतुर्थ अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन की   पाश्र्वभूमि पर इंदौर, मध्यप्रदेश में पत्रकार परिषद का आयोजन !

indore_abha_cबार्इं ओर से श्री. जीतेंद्रसिंह ठाकुर, श्री. मनोज पटेल, पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे एवं श्री. संजय गर्ग

फोंडा, गोवा में ११ जून से १७ जून की कालावधि में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा चतुर्थ अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन आयोजित किया गया है । इस पाश्र्वभूमि पर इंदौर, मध्यप्रदेश में एक पत्रकार परिषद आयोजित की गई थी । इस अवसर पर पत्रकारों से बोलते समय हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक पू. डॉ. चारूदत्त पिंगळे ने ऐसा प्रतिपादित किया, कि संविधान कानून की निर्मिति करती है । भारत एक लोकतंत्र प्रधान देश है । यहां रहनेवाले १३० कोटि लोगों में यदि लगभग १०० कोटि जनता चाहती है कि ‘भारत हिन्दू राष्ट्र हो’, तो वैसी मांग करने में क्या चूक है ? इसके विपरीत अधिकांश भारतीयों के मत्थे मुट्ठी भर लोगों की तथाकथित धर्मनिरपेक्षता की मानसिकता का तमाचा मार कर भारत को सेक्यूलर सिद्ध करना लोकतंत्र का अपमान है । ‘हिन्दू राष्ट्र’ की मांग घटना के अनुसार ही है ।’ इस अवसर पर पत्रकारों से वे ऐसा बोल रहे थे । इस अवसर पर हिन्दू महासभा के इंदौर महानगर संयोजक श्री. जीतेंद्रसिंह ठाकुर, धर्माभिमानी श्री. मनोज पटेल एवं श्री. संजय गर्ग इत्यादि उपस्थित थे ।

मध्यप्रदेश के विविध जिले से अनेक हिन्दुत्वनिष्ठ इस अधिवेशन के लिए गोवा जाएंगे । इस अधिवेशन में हिन्दू महासभा एवं अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के पदाधिकारी सहभागी हहोंगे । समिति के मध्यप्रदेश समन्वयक श्री. योगेश वनमारे ने इसकी जानकारी दी । इस पत्रकार परिषद को न्यूज वर्ल्ड, न्यूज एक्स्प्रेस, ए.पी.एन. न्यूज, ई.टीवी. न्यूज, थर्ड न्यूज, एस.आर. टीवी., तत्काल टाइम्स, स्टेट न्यूज, इंडिया न्यूज, अग्निबाण, इन्दौर समाचार, स्वदेश, दैनिक दर्शक, समय माया समाचार चैनेल एवं समाचारपत्र के पत्रकार उपस्थित थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *