Menu Close

जम्मू : भिंडरावाला के पोस्टर हटाने पर पुलिस से भिड गए लोग

जम्मू में भिंडरावाले का पोस्टर हटाने पर बवाल, एक की मौत

जम्मू : जम्मू में पुलिस के लिए भिंडरावाले का पोस्टर हटाना भारी पड़ गया। खालिस्तान के समर्थक भिंडरावाले का पोस्टर हटाने में पुलिस को बहुत मशक्कत करनी पड़ी। जम्मू में हुए इस विरोध प्रदर्शन को रोकने गई पुलिस और प्रदर्शनकारियोंके बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ।

जम्मू में हिंसक हुए हालात

प्रदर्शन के समय पुलिस की मौजूदगी से नाराज सिख युवकोंने पुलिसवालोंपर खूब पत्थर फेंके, जिससे कई पुलिस वाले घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियोंपर आंसू गैस का इस्तेमाल किया। यह झड़प इतनी हिंसक हो गई कि इसमें एक युवक की मौत भी हो गई। भिंडरावाला का पोस्टर हटाने को लेकर यह प्रदर्शन पिछले दो दिनोंसे जारी था। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए हैं कि पुलिस को कर्फ्यू लगाना पड़ा।

जम्मू में विरोध प्रदर्शन कर रहे सिख युवकोंने खालिस्तान के समर्थन में जनरैल सिंह भिंडरावाला के पोस्टर्स भी लगाए थे। धीरे-धीरे जब सिख युवकोंका प्रदर्शन उग्र होने लगा तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष शुरू हो गया।

सिख युवकोंद्वारा पुलिस पर पथराव शुरू करने के बाद पुलिस ने भी प्रदर्शन कर रहे युवकों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। इस मारपीट और प्रदर्शन के बीच कई पुलिस वाले घायल हो गए। पथराव से आसपास के घरों और कारोंके शीशे भी टूट गए। प्रदर्शन के दौरान भारी तादाद में सिख मौजूद थे, इसलिए पुलिस को हालात काबू में करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *