Menu Close

संबलपुर (ओडिसा) – हनुमान जयंती का झंडा हटाने को लेकर विवाद, पुलिस तैनात

संबलपुर (ओडिसा) – सोनापाली इलाके में हनुमान जयंती के दौरान लगाए गए झंडे को हटाए जाने की वजह से उपजे विवाद के बाद घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोप है कि मंगलवार की आधी रात किसी शरारती तत्वों ने जानबूझकर हनुमान जयंती के दौरान लगाया गया झंडा गायब कर दिया था। बुधवार की सुबह इसका पता चलने के बाद हनुमान जयंती समन्वय समिति की ओर से संबद्ध धनुपाली थाना में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करायी गई। इसके बाद, समन्वय समिति की ओर से पुलिस की उपस्थिति में सोनापाली में नया झंडा लगाया गया। इसके कुछ देर बाद स्थानीय दूसरे समुदाय की ओर से भी वहां एक धार्मिक झंडा लगाया गया। बजरंग दल की ओर से सुधीर रंजन बहिदार ने बताया है कि हनुमान जयंती के दौरान सोनापाली में लगाए गए झंडे को हटा दिए जाने की खबर मिलने के बाद बुधवार की सुबह धनुपाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई और फिर वहा पर नया झंडा लगाया गया।

स्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *