Menu Close

मुख्यमंत्री हैं शाकाहारी इसलिए आंगनबाडी़ के बच्चों को नहीं मिलेंगे खाने में अंडे

भोपाल (मध्य प्रदेश) – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाकाहारी है, इसलिए सीएम ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक अब मध्य प्रदेश के आंगनबाड़ी में अंडों का इस्तेमाल नहीं होगा। शिवराज सिंह चौहान ने तीन ज़िलों अलीराजपुर, मांडला और होशंगाबाद में प्रयोग के तौर पर आंगनबाड़ी के खाने मे उबले अंडों और अंडा करी को शामिल किये जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी देने से इनकार कर दिया है।

मध्य प्रदेश के इन तीन जिलों में आंगनबाड़ी के खाने में उबले अंडे और अंडा करी को शामिल किए जाने की मांग की जा रही थी। इन आदिवासी इलाकों में कुपोषण से पीड़ित बच्चों को प्रोटीन के तौर पर अंडा दिए जाने की मांग की जा रही थी, लेकिन सीएम साहब ने उनकी मांगों को ठुकरा दिया। जब ये मामला सीएम के पास पहुंचा तो उन्होंने साफ कर दिया कि उन्होंने पहले ही सार्वजनिक तौर पर साफ कर दिया था कि उनके समय में खाने में अंडा नहीं परोसा जाएगा।

स्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *