Menu Close

महाराष्ट्र में खुली सिगरेट बेचने पर लगा प्रतिबंध

ban_cigrateeमुंबई : महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने खुली सिगरेट बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि खुली सिगरेट बेचने पर ग्राहकोंको धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में चेताने का कोई तरीका नहीं है।

खुली सिगरेट बेचने पर प्रतिबंध लगाने वाला महाराष्ट्र दूसरा राज्य बन गया है। इससे पहले २८ मई को पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी खुली सिगरेट बेचने पर प्रतिबंध लग चुका है।

महाराष्ट्र के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव सुजाता सौनिक का कहना है कि जिस तरह सिगरेट के पैकेट पर चित्रित और लिखित चेतावनी होती है, उस तरह खुली सिगरेट पर कोई चेतावनी नहीं होती।

स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में ७० फीसदी लोग खुली सिगरेट खरीदते हैं और इस तरह से सिगरेट की बिक्री ‘सिगरेट एंड अदर टबैको प्रॉडक्ट्स ऐक्ट (कोट्पा) २००३ का उल्लंघन है।

सौनिक ने कहा कि कुछ दिनों में इस बारे में सार्वजनिक अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद से बैन अमल में आ जाएगा।

इसके बाद किसी को खुली सिगरेट बेचते हुए पाए जाने पर उसके खिलाफ कोट्पा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *