Menu Close

सनी लिओन के विरुद्ध परिवाद देनेवाली सातारा (महाराष्ट्र) की श्रीमती रूपाली महाडिक का हिन्दू महासभाद्वारा सम्मान

सातारा (महाराष्ट्र) : यहां की सामाजिक कार्यकर्ती श्रीमती रूपाली महाडिक ने समाज में अश्लीलता का प्रसार करनेवाली अभिनेत्री सनी लिओन के विरुद्ध २५ मई को पुलिस थाने में परिवाद किया है। सनी लिओन के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट किया गया है।

श्रीमती रुपाली महाडीक का सत्कार करते हुए श्री. राजेंद्र मुनोत

स्वातंत्र्यवीर सावरकर की जयंती के अवसर पर हिन्दू महासभा की ओर से श्री. राजेंद्र मुनोत ने पुष्पगुच्छ देकर श्रीमती महाडिक का सम्मान किया। इस अवसर पर हिन्दू महासभा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता श्री. गोविंद गांधी, जिलाध्यक्ष श्री. अधिवक्ता दत्ता सणस, भूतपूर्व जिलाध्यक्ष श्री. अरुण बक्षी, कार्यकारणी सदस्य श्री. उमेश गांधी, श्री. विनायक पतंगे, वीरशैव लिंगायत समाज युवा आघाडी जिलाध्यक्ष श्री. सिद्धराज शेटे, कु. स्मिता गांधी, कु. टिना ओसवाल इत्यादि मानद उपस्थित थे।

श्रीमती महाडिक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में ऐसी प्रार्थना करती हूं कि भविष्य में भी हम सब को स्वातंत्र्यवीर सावरकर समान ही राष्ट्र एवं धर्मरक्षा का कार्य करने का बल मिले एवं स्वातंत्र्यवीर सावरकर का सपना अर्थात ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापना के लिए प्रत्येक व्यक्तिद्वारा लगन से प्रयास हों।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *