Menu Close

`घटनादुरुस्ती द्वारा हिन्दू राष्ट्र की घोषणा करें ! – प्रसाद वडके

स्वा. सावरकर की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण करते हुए श्री. प्रसाद वडके

मुंबई – स्वतंत्रा के पश्चात राजनीति तथा सावरकर इस विषय पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. प्रसाद वडके वक्तव्य कर रहे थे । उस समय उन्होंने इस प्रकार अपना मतप्रदर्शन किया, ‘स्वतंत्रतावीर सावरकर द्वारा प्राप्त भाषाशुद्धी का व्रत प्रत्येक व्यक्ति को अपने में अंकित करना है । यदि आज हमें हिन्दू कहने के लिए लज्जित होते हैं, तो प्रत्येक व्यक्ति को यह बात ध्यान में रखना चाहिए कि, हिन्दू राष्ट्र का निर्माण करना है, तो संघर्ष करना अपरिहार्य है । अतः हमें लज्जा का त्याग कर हिन्दू होने का अभिमान करना होगा । यदि घटना में ९० बार परिवर्तन हो सकता है, तो ९१ वे समय पर अंतिम परिवर्तन करें तथा सावरकर को अपेक्षित इस देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें ।’

१. घाटकोपर भटवाडी के शिवालय सेवा संघ द्वारा लगातार १२ वे वर्ष में शिवसेना शाखा क्रमांक १२२ के मैदान में सावरकर जंयती का समारोह बडे उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ।

२. शिवालय सेवा संघ के श्री. किशोर परब तथा उनके सहकारी तथा हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मशिक्षण वर्ग के युवकों ने कार्यक्रम सफल होने के लिए प्रयास किए ।

३. इस कार्यक्रम के लिए १५० से अधिक सावरकरप्रेमी उपस्थित थे ।

४. उस अवसर पर घाटकोपर विभाग के शिवसेना के उपविभागप्रमुख श्री. सुरेश पाटिल, श्री. महेश जंगम, श्री. जगदीश चौधरी, शिवसेना ग्राहक सुरक्षा कक्ष के श्री. सुनील बागवे के साथ शिवसेना के सर्व शाखाप्रमुख, महिला आघाडी, युवा सेना के भी पदाधिकारी उपस्थित थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *