Menu Close

हथियार बना लेने के डर से यूनाइटेड एयरलाइंस ने नहीं दी मुसलमान महिला यात्री को ‘डायट कोक’ !

यह घटना इस बात का उदाहरण है कि जिहादी आतंकवाद से लोगों के मन में डर बना हुआ है । पूरे विश्‍व में जिहादी आतंकवाद के कारण मुसलमानों को संदेह की दृष्टी से देखा जाता है । और मुसलमान भी कभी जिहादी आतंकवाद का विरोध नहीं करते । इसलिए यह संदेह और भी गहरा जाता है । यूनाइटेड एयरलाइंस विमान में घटी घटना पुनः कहीं ना हो इसलिए मुसलमानों को ही प्रयास करने चाहिए । उन्हें जिहादी आतंकवाद के विरोध में खडे होना चाहिए । क्या वे ऐसा करेंगे ? – सम्पादक, हिन्दू जनजागृति समिति

शिकागो – अमरीका के यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान में एक मुसलमान महिला यात्री ताहिरा अहमद के मांगने पर बिना खुली डायट कोक कैन नहीं दी । उन्हें कहा गया कि वह इसका हथियार के रूप में उपयोग कर सकती हैं । ताहीरा ने इस घटना की जानकारी फेसबुक के माध्यम से दी । उसके बाद सैकडो लोगों ने यूनाइटेड एयरलाइंस का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है ।  ताहिरा अहमद का आरोप है कि एक सहयात्री ने उनसे कहा, ‘तुम मुसलमान हो, तुम्हें चुप रहना चाहिए ।’

स्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *