अमरीका स्थित अयान हिरसी अली नामक लेखिका की हेरेटिक नामक पुस्तक का हाल ही में लोकार्पण हुआ है । इस पुस्तक में लेखिका कहती है कि, इस्लाम धर्म शांती का धर्म नहीं है ।
सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल नामक समाचारपत्र के जालस्थल पर प्रसारित समाचार के अनुसार, मूलत: सोमालिया में जन्मी और अब अमरीका में रहनेवाली लेखिका अयान कहती है कि, शरिया कानून कालबाह्य कुरान को संग्रहालय में इतिहास की पुस्तक के रूप में रखा जाना चाहिए । इस्लामी हिंसा का कारण सामाजिक, राजनैतिक अथवा आर्थिक परिस्थिती नहीं है, अपितु इस्लाम के धर्मग्रंथ हैं !
इससे पहले भी लेखिका ने मुहम्मद पैगंबर को विकृत पुरुष कहा था । लेखिका को अनेक बार जान से मार डालने की धमकियां भी मिल चुकी हैं ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








