Menu Close

महिलाओं के जींस पहनने से आ रहे हैं भूकंप – पाकिस्तानी नेता मौलाना फजलुर रहमान

पाकिस्तान – दुनियाभर में एक के बाद एक भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं और इसके लिए एक पाकिस्तानी नेता ने महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तानी नेता मौलाना फजलुर रहमान की माने तो महिलाओं के जींस पहनने की वजह से भूकंप आ रहे हैं।

पाकिस्तानी इस्लामिक पॉलिटिकल पार्टी जमीयत उलेमा-ए-फज्ल के इस नेता ने कहा, ‘भूकंप से लेकर मंहगाई तक जो भी मुसीबतें आ रही हैं वो महिलाओं की बेशर्मी के कारण हो रहा है। एक महिला जो सिर से पांव तक ढकी नहीं रहती है वो अपने राष्ट्र के लोगों के लिए चलते फिरते हथियार की तरह है। और पाकिस्तान के कई शहरों में इस तरह की मिसाइल मौजूद है। ’

रहमान के मुताबिक, ‘पाकिस्तान के लोगों की सुरक्षा ताक पर है। रहमान ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और आर्मी चीफ से गुजारिश की है कि वहां महिलाओं की बेशर्मी के खिलाफ कदम उठाए जाएं और उनके जींस पहनने पर रोक लगाई जाए।

इस नेता ने कहा, ‘अगर ये महिलाएं पूरे कपड़े पहने और उन्हें हम अपने घरों में ही रखें तो क्या आपको लगता है कि हमारे तालिबानी भाई पाकिस्तान पर हमला करेंगे ?

स्रोत:इंसिस स्टॉप

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *