Menu Close

सुब्रमण्यम स्वामी बोले – धर्म परिवर्तन इस्लाम, ईसाई मतों का अहम हिस्सा

वड़ोदरा (गुजरात) : भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने वड़ोदरा में एक कार्यक्रम के दौरान इस्लाम और ईसाई धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। स्वामी ने कहा कि धर्म परिवर्तन इन दोनों मजहबों का अहम हिस्सा है। स्वामी के मुताबिक, ‘इस्लाम और ईसाई मजहब न सिर्फ पूरी तरह से धर्म परिवर्तन में यकीन रखते हैं बल्कि इसे पवित्र और धार्मिक कार्य मानते हैं और इसी से तूफान खड़े होते हैं।’

‘भारत में रहने वाले सभी हिंदू’

सुब्रमण्यम स्वामी ने यह भी कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं या उनके पूर्वज हिंदू थे। स्वामी ने कहा, ‘इस बात को मैं डीएनए टेस्ट से साबित कर सकता हूं। मुस्लिम और ईसाइयों को डीएनए हमारे (हिंदुओं) जैसे हैं। ये सभी इसी मिट्टी से जन्मे हैं और उन्हें यह मानना चाहिए कि वे बाहर से नहीं आए हैं।’

स्रोत : भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *