Menu Close

योगगुुरु रामदेवबाबा के पुत्रजीवक दवा में कोई भी गडबड नहीं पाई गई : शासन को मिली रिपोर्ट

baba_ramdevदेहरादून : पतंजलि योगपीठ के संस्थापक योगगुरू बाबा रामदेव की दिव्य योग फार्मेसी की पुत्रजीवक दवा की जांच रिपोर्ट शासन को मिल चुकी है। इस रिपोर्ट का हालांकि अब तक खुलासा नहीं किया गया है, मगर सूत्रों के मुताबिक इस जांच के दौरान पुत्रजीवक दवा में कोई भी गड़बड़ी नहीं पाई गई। वनस्पतिक नाम के लिहाज से भी दवा में कोई कमी नहीं पाई गई है। उधर, प्रमुख सचिव आयुष ओमप्रकाश ने इस मामले में शुक्रवार को जांच समिति अध्यक्ष व सदस्यों की बैठक बुलाई है। राज्य सरकार ने पिछले दिनों केंद्र सरकार के निर्देश पर दिव्ययोग फार्मेसी में बनने वाली पुत्रजीवक दवा की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी को हालांकि जांच के लिए १८  मई तक का समय दिया गया था, मगर शासन की ओर से बीते रोज रिमाइंडर जाने के बाद समिति ने बुधवार को जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी।

स्रोत : जागरण 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *