Menu Close

इस्लामिक स्टेट की कैद से भागी युवती की दास्तां : ४० लोग करते थे दुष्कर्म, मना करने पर डालते थे गर्म पानी

isisइस्लामिक स्टेट – आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों की एक के बाद एक घिनौनी हरकतें सामने आ रही हैं। इस चरमपंथी आतंकी संगठन ने हैवानियत की भी सारी हदें पार कर रखी हैं। ताजा मामला रेप से संबंधित है। आतंकी संगठन के आतंकियों ने नौ महीनों तक एक यजीदी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। अपनी आपबीती में इस किशोरी ने बताया कि आईएस दुष्कर्मियों की यौन मांगों को पूरा नहीं कर पाने पर उसकी चाबुक से पिटाई की जाती थी और जांघ पर खौलता पानी डालकर यातनाएं दी जाती थीं।

 १७ वर्षीय इस यजीदी किशोरी ने उन भयावह नौ महीनों को याद करते हुए अपनी आपबीती सुनाई है। यजीदी किशोरी ने बताया कि कुंवारी लड़कियों की नीलामी हुई थी, जिसमें उसे और उसकी बहन को बेच दिया गया था। उन्हें आईएस ने खरीदा था, जिसके बाद आईएस के लड़ाके हर दिन उनके साथ दुष्कर्म करते थे। यह किशोरी अब तीन महीने की गर्भवती है।

इन नौ महीनों का हर दिन उसके लिए जिंदगी और मौत में से एक को चुनना था। आईएस लड़ाकों और उनके अंगरक्षकों के दल की यौन इच्छाओं की तृप्ति नहीं करने पर उसे गहन यातनाओं से गुजरना पड़ता था।किशोरी ने बताया कि किस तरह उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता था। उसने बताया कि कैसे आईएस दुष्कर्मियों की यौन मांगों को पूरा नहीं कर पाने पर उसकी चाबुक से पिटाई की जाती थी और जांघ पर खौलता पानी डालकर यातनाएं दी जाती थीं।

आईएस द्वारा इराक के सिंजर कस्बे पर अधिकार के बाद पिछले साल अगस्त में इस किशोरी को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद किशोरी को सीरिया के रक्का लाया गया, जहां अन्य दर्जन भर महिलाओं और लड़कियों के साथ-साथ इसके कुंआरेपन की जांच की गई। किशोरी ने उन भयावह दिनों को याद करते हुए कहा, ‘कुंआरी लड़कियों को ४०  पुरुषों के साथ एक कमरे में ले जाया गया और सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

स्रोत : हरीभूमि

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *