Menu Close

मदरसे में १० साल के बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – मदरसे में पढ़ने वाले एक दस साल के लड़के के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसका आरोप मदरसे में ही पढ़ने वाले एक छात्र पर लगाया है। उसने बताया कि पिछले एक महीने से उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित की मां ने एसएसपी से मिलकर मामले की जांच करने की गुहार लगाई है। साथ ही आरोपी छात्र के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली मंडी क्षेत्र के खाताखेड़ी मोहल्ले का रहने वाला दस साल का हमजा आजाद कॉलोनी में स्थित मदरसे में पढ़ता है। वहीं, एक बड़ी उम्र का छात्र जमशेद हमजा पर बुरी नीयत रखता था। एक दिन हमजा की मां रिहाना ने उसकी कमर और कोहनी पर चोट के निशान देखे। पूछने पर पता चला कि मदरसे में पढ़ने वाला जमशेद पिछले एक महीने से उसके साथ कुकर्म कर रहा है। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी छात्र ने उसकी बेरहमी से उसकी पिटाई भी की है। हमजा ने मां रिहाना को शरीर पर और भी कई चोटों के निशान दिखाए।

बच्चे की मां से रेप की कोशिश

रिहाना ने बताया कि गुरुवार को जब वह शिकायत लेकर आरोपी छात्र के घर पहुंची तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, उसके साथ रेप करने की कोशिश भी की गई। एसएसपी नितिन तिवारी ने पूरे मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली मंडी को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी छात्र के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

स्रोत :भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *