Menu Close

‘भारत के मामलों में टांग ना अडाए पाक’ – राजनाथ सिंह

केवल बयान देने से अच्छा पाक के उपर कार्यवाही भी करें गृहमंत्रीजी – सम्पादक, हिन्दू जनजागृति समिति

जम्मू – Rajnath_Singhभारत के मामलों में टांग अड़ाने के मुद्दे पर पाकिस्तान को दो टूक संदेश देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी खैर चाहता है, तो उसे अपनी नापाक हरकतों से बाज आना चाहिए। सिंह ने जम्मू में जन कल्याण पर्व को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी खैर चाहता है, तो उसे दूसरे देशों के मामलों में दखल देना बंद करना चाहिए। गृहमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो देश के सम्मान, अखंडता और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, उन्हें भरपूर जवाब दिया जाएगा। हम अपनी सेना, अपने अर्ध सैनिक बल और अपने बलों पर भरोसा करते हैं। उनकी निष्ठा और देशप्रेम पर कोई सवाल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया, लेकिन उसने पीठ पर वार किया। उसके बाद जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक साल पहले सत्ता में आए, तो उन्होंने शपथग्रहण समारोह में पाकिस्तान समेत पड़ोसी देशों के शासनाध्यक्ष को आमंत्रित किया।

बीएसएफ को जवाबी मुकाबले का आदेश

सिंह ने कहा कि सरकार ने सशस्त्र बलों, खास तौर पर बीएसएफ को खुला आदेश दे दिया है कि वे सीमा पार से किसी आक्रमण का पूरी ताकत से मुकाबला करें। पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया। मैंने टेलीविजन पर देखा कि हमारे पांच नागरिक मारे गए हैं। मैंने बीएसएफ के महानिदेशक को यह सुनिश्चित करने को कहा कि हम गोलियां चलाने वालों में पहले नहीं रहें। लेकिन अगर सीमा पार से हम पर गोलियां चलाई जाती हैं, तो पाकिस्तानी पक्ष को पूरी ताकत से जवाब मिले।

‘भारत ऐसा देश है, जहां सभी रह सकते हैं’

सिंह ने कहा कि इस्लाम में ७२ फिरके हैं और भारत छोड़कर दुनिया में कोई दूसरा देश नहीं है, जहां सभी एक साथ रहते हैं। दुनिया का पहला चर्च करीब २००० साल पहले केरल में बना। पारसी समुदाय ने इस देश में इतना सम्मान पाया और यहूदी कहते हैं कि भारत एकमात्र देश है, जहां उन्हें सताया नहीं जाता।

‘पाक झंडे लहराने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा’

तमाम ‘जटिल मुद्दों’ पर चर्चा के इच्छुक लोगों के प्रति नरम रुख जताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अलगाववादियों को यह कहते हुए कड़ा संदेश दिया कि भारतीय सरजमीन पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने और पाकिस्तानी झंडा लहराने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा। सिंह ने जम्मू में जन कल्याण पर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम किसी से भी चर्चा करने के लिए तैयार हैं। लोकतंत्र में संचार लाइन खुली रखी जाती है, लेकिन हम भारतीय सरजमीन पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने और पाकिस्तानी झंडा लहराने वाले किसी शख्स को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनसे सख्ती से निबटा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवकों को गुमराह होते देख मुझे दुख होता है। मैं ऐसे युवकों से अपील करता हूं कि वे गुमराह नहीं हों। हमें आगे बढ़ने, इस देश को आगे ले जाने के लिए सभी लोगों के सहयोग की जरुरत है। सिंह ने कहा कि बीजेपी चाहती है कि जम्मू-कश्मीर की गठबंधन सरकार सफल हो, क्योंकि गठबंधन राज्य के विकास के एजेंडे पर बनाया गया है।

स्रोत : नवभारत

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *