Menu Close

फेसबुक पर लव जेहाद में फसी युवती, जिहादीने हिन्दू नाम से बनाई फर्जी आईडी

love_jihad_H_320आगरा (उत्तर प्रदेश) – फेसबुक पर लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जिहादी युवक फेसबुक पर हिन्दू नामों से फर्जी आईडी बनाकर युवतियों को फंसाकर उनसे अश्लील हरकत करता था फिर उनकी फोटो खींचकर उन्हें बदनाम करने की धमकी देता था ।

जिहादीने एक एमएमसी करने वाली युवती को फेसबुक के जरिए फंसाया, फिर उससे नौकरी के बहाने बीस हजार ठग लिए। साथ ही युवती को गेस्ट हाउस में बुलाकर उससे रेप की कोशिश भी की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।आगरा के रकाबगंज थाना में एक युवती ने युवक पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। युवक एत्माउदौला के शाहदरा का रहने वाला है जो हिन्दू नामों से फेसबुक पर २५ फर्जी आईडी बनाकर युवतियों को अपने प्यार के जाल में फंसाता था।आरोपी जिहादी ने फेसबुक पर आशु, राहुल वर्मा, राजू, लकी, बलदेव, श्‍वेता और सपना नाम से आईडी बना रखी थी। आरोपी युवक इन आईडी के माध्यम से करीब 70 लड़कियों को फंसा रखा था। आरोपी युवक ने किसी भी आईडी में अपनी फोटो नहीं लगाई थी। इन फर्जी आईडी के माध्यम से युवतियों को फंसाकर उनसे प्यार के नाम पर जिंदगी से खेलना और फिर उनकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐठना ही उसका मुख्‍य पेशा था।

आरोपी युवक ने आशु नाम से एक आईडी बनाकर एमएमसी करने वाली युवती फंसाया और खुद को कोटक महिंद्रा कम्पनी में डायरेक्टर बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर बीस हजार ठग लिए।

आरोपी युवक फोटो को युट्यूब के जरिए बदनाम करने की धमकी देता था। युवती ने परेशान होकर रविवार को रकाबगंज थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी सभी आईडी को बन्द करा दिया है।

स्रोत : इनाडु

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *