Menu Close

कल्याण तथा वाशी में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन द्वारा हिन्दुत्वनिष्ठ आक्रामक !

कल्याण तथा वाशी में गूंज उठा, ‘सनी लिओन को निकाल दीजिए !’ का घोष

vashi_andolan

कल्याण/नई मुंबई – २४ मई -२३ मई के सायंकाल कल्याण के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक तथा नई मुंबई के वाशी रेल स्थानक के बाहर सर्व हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के द्वारा राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन हुए । उस समय धर्माभिमानी एवं कल्याण के भाजपा के शहर उपाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र डहाके ने कल्याण में अपने मनोगत व्यक्त किए । अपने वतव्य में उन्होंने प्रखरता से यह आवाहन किया कि देश पर जो करोडों रुपए का ऋण है, उसकी भरपाई के लिए यदि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा से अर्पण किए गए सुवर्ण का उपयोग किया जाए, तो वह बात निंदनीय है । शासन को त्वरित यह निर्णय निरस्त करना चाहिए । अश्लीलता का प्रसार करनेवाली सनी लिओन को भारत में प्रवेश देना ही अनुचिता है । जिस भारत में महिला को माता, देवी तथा भगिनी के समान माना जाता है, वहां देहप्रदर्शन द्वारा धन प्राप्त करनेवाली सनी लिओन को त्वरित देश से बाहर निकालें ।’ कल्याण के आंदोलन में श्री योग वेदांत समिति के श्री. कुडीयाल, भाजपा की कल्याण जनपद महिला अध्यक्षा श्रीमती संजीवनी पाटिल, भाजपा की कल्याण जनपद युवती अध्यक्षा श्रीमती कांचन खरे, बजरंग दल के श्री. अमोल झावेरी, विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू जनजागृति समिति, सनातन संस्था इत्यादि संगठनों के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए थे ।

वाशी के आंदोलन में हिन्दू जनजागृति समिति के मुंबई प्रवक्ता वैद्य उदय धुरी ने बताया, कि हिन्दू मंदिरों के धन पर दृष्टि रखनेवाले ये राजनेता क्या धर्मांध तथा ईसाईयों के संदर्भ में इस प्रकार का निर्णय अपनाएंगे ? केवल दिखावे की धर्मनिरपेक्षता के लिए उन्होंने भी यह मांग की, कि अंतरराष्ट्रीय योग दिन के उपलक्ष्य में किए जानेवाले योगासनों की क्रिया से ॐ शब्द नहीं निकालें । सनातन संस्था की ओर से श्रीमती कमल गिरमकर, नई मुंबई के धर्माभिमानी श्री. धनंजय सुरवसे तथा रणरागिनी शाखा की प्रतिनिधि श्रीमती अंजली पालन ने भी उपस्थित व्यक्तियों को संबोधित किया । उस समय वाशी रेल स्थानक के बाहर ७५ नागरिकों ने ‘सनी लिओन को देश से बाहर निकालें’, प्रधानमंत्री को इस आशय के पत्र लिखकर दिए ।

स्त्रोत: दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *