राज्यशासन तेलंगाना में उर्दू भाषा को प्रथम स्थान देने का निर्णय त्वरित वापस ले ! – आंदोलनकारियों द्वारा मांग
भाग्यनगर – तेलंगाना राज्यशासन ने उर्दू भाषा को प्रथम भाषा की श्रेणी देने का निर्णय लिया है । केंद्रशासन से आए कुछ हिन्दू तथा यहां के हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने राज्यशासन द्वारा यह हिन्दूद्रोही निर्णय त्वरित वापिस लेने तथा इन हिन्दूविरोधी निर्णयों का विरोध करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन किया । इस आंदोलन में हिन्दू महासभा, हिन्दू एकता मंच, नेताजी स्फूर्ति केंद्र, पैन हिन्दू राइटर्स फोरम्’, हिन्दू वाहिनी, हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था इत्यादि हिन्दुत्वनिष्ठ एवं आध्यत्मिक संगठन सम्मिलित हुए थे ।








