Menu Close

सनी लिओन के प्रकरण में कर्नाटक के ई-टी.वी. न्यूज’ आयोजित चर्चासत्र में अश्लीलता का स्पष्ट समर्थन

हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा निश्चित रूप से विरोध !

etv_kannadaसूत्रसंचालक रमाकांत ने कहा कि आप ऐसे चलचित्रों को अश्लील कैंसे सिद्ध करते हो ?(जो पूरे विश्व को अश्लील प्रतीत होता है, वह एक समाचारप्रणाल को नहीं प्रतीत होता, इससे चर्चासत्र की मानसिकता स्पष्ट होती है ! लिओन द्वारा अश्लीलता फैलाने के कारण ही कर्इ स्थानों पर उसके विरुद्ध अपराध प्रविष्ट किए गए हैं, सूत्रसंचालक इस बात को जानकर लें । – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात) सेन्सॉर बोर्ड’ है ना ? आप प्रथम सेन्सॉर बोर्ड’ के विरुद्ध लडाई करते थे ना ? उन्हें ऐसे चलचित्रों को ‘ए’ प्रमाणपत्र देने के लिए सूचित करें । (यदि अश्लीलता के विरुद्ध कोई संगठन संघर्ष करता है, तो समाजसहायता की दृष्टि से सभी को उसका समर्थन करना चाहिए । ऐसी स्थिति में दूरचित्रप्रणाल जनजागृति करनेवाला समर्थन करना तो दूर रहा, उलटे हिन्दू जनजागृति समिति कैसे त्रुटिपूर्ण है यह बताने में स्वयं को धन्य मान रहे हैं । ऐसे लोगों द्वारा समाजप्रबोधन किस प्रकार होता होगा ? – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात ) क्या आपको सनी लिओन के विषय में हमदर्दी है ? अश्लील चलचित्र देखनेवाला एक वर्ग होगा; परंतु सभी वैसे हैं, ऐसा कहना अनुचित है । (अश्लीलता देखनेवाला वर्ग कितना भी छोटा क्यों न हो, उनके कारण समाज में अश्लीलता पैâलती है, तो उसका विरोध करना सभी का सामाजिक दायित्व है । जनजागृति करनेवालों को यह बताना पडे, यह दुर्भाग्यपूर्ण है ।- संपादक, दैनिक सनातन प्रभात) सनी लिओन को पूजा भट्ट ने ही प्रोत्साहित किया है एवं वह भी एक महिला हैं । मैंने कभी सुना नहीं कि आप ने अश्लीलता के विरुद्ध कोई लडाई की है । (हिन्दू जनजागृति समिति को अश्लीलता विरोधी अभियान आरंभ किए अनेक सप्ताह बीत गए । इस संदर्भ में विभिन्न स्थानों पर पत्रकार परिषद, निवेदन तथा प्रदर्शनों द्वारा जनजागृति भी की गई है । अर्थात यदि हिन्दूद्वेष की ऐनक निकाली होती, तो ऐसे अज्ञानतापूर्ण वक्तव्य देकर स्वयं को उपहास का पात्र बनाने का अवसर ही नहीं आता ।- संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )

युवा वर्ग के बिगडने की संभावना के कारण सनी लिओन को देश के बाहर निकालें ! – श्री. गुरुप्रसाद

इस अवसर पर श्री. गुरुप्रसाद ने कहा कि हिन्दू जनजागृति समिति की लडाई अश्लीलता के विरुद्ध है । चलचित्र का मुख्य उद्देश्य समाज में जागृति उत्पन्न करना है । चूंकि सनी लिओन समान अभिनेत्रियों के कारण युवा वर्ग अश्लीलता की ओर झुक रहा है । इसलिए उसे देश के बाहर निकालना ही चाहिए ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *