Menu Close

जलगांव (महाराष्ट्र) में हिन्दुत्वनिष्ठों के प्रखर विरोध के कारण अभिनेत्री सनी लिओन का कार्यक्रम निरस्त !

हिन्दुओ, अश्लीलता फैलानेवाली अभिनेत्री सनी लिओन पर कठोर कार्यवाही होने तक संगठित होकर ऐसी ही लडाई चालू रखें !

जलगांव (महाराष्ट्र) – २१ मई को नगर के एक आस्थापन के उद्घाटन हेतु अश्लीलता फैलानेवाली अभिनेत्री सनी लिओन नगर में आनेवाली थी । हिन्दू जनजागृति समिति ने एक प्रसिद्धिपत्रक द्वारा उसे जलगांव में आते ही त्वरित बंदी बनाने की मांग की थी तथा स्थानीय हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने संबंधित दुकान के सामने आंदोलन करने की चेतावनी दी थी । हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के बढते आग्रह से इस आस्थापन ने कार्यक्रम हेतु सनी लिओन को आमंत्रित करना टालकर कार्यक्रम समाप्त किया । (अश्लीलता फैलानेवाली अभिनेत्री सनी लिओन का विरोध कर उसका कार्यक्रम निरस्त करने पर विवश करनेवाली हिन्दू जनजागृति समिति एवं अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों का अभिनंदन ! हिन्दुओ, प्रत्येक स्थान पर इसी प्रकार संगठित रूप से कृत्य कर अनैतिकता रोकने हेतु दायित्व लें ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात) सनी लिओन के विरुद्ध पूरे देश में भयंकर असंतोष बढ रहा है । महाराष्ट्र तथा कर्नाटक में उसके विरुद्ध प्रथमदर्शनी अहवाल भी प्रविष्ट किए गए हैं एवं प्रति दिन अलग-अलग स्थानों पर उसके विरुद्ध परिवादों में वृद्धि हो रही है ।

Latest News