Menu Close

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गोदावरी स्वच्छता अभियान में सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति का सहभाग

सभी स्तर पर सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य की प्रशंसा !

godavari_1गोदावरी नदी की स्वच्छता करते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता

नासिक – ५ जून को नासिक महानगरपालिका एवं सनातन संस्था के साधक एवं हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में चलाए गए गोदावरी स्वच्छता अभियान में  उत्स्फूर्तता से भाग लिया । संत गाडगे महाराज पुल के पासवाले परिसर में समिति के कार्यकर्ता एवं सनातन के साधकों ने सवेरे ७ से ११ की कालावधि में गोदावरी स्वच्छता अभियान में भाग लिया । इस अवसर पर ४० से अधिक साधक एवं कार्यकर्ता साqम्मलित हुए थे । इसमें पूरे नासिक जिले की स्वयंसेवी संस्थाएं, शिक्षक एवं शासकीय अधिकारी सहभागी हुए थे ।

godavariगोदावरी नदी की स्वच्छता करते हुए सनातन संस्था के साधक

१. ४ दिनों पूर्व जिलाधिकारी की स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा किए गए आवाहन के अनुसार अपर जिलाधिकारी रघुनाथ गावडे को संपर्क कर एवं प्रत्यक्ष भेंट लेकर सनातन के श्री. नीलकंठ नाईक एवं हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. सुनील घनवट ने इस उपक्रम में सहभागी होने की सिद्धता दर्शाई ।

२. इसके अनुसार स्वच्छता की सभी सामग्री के साथ साधक सवेरे ७ बजे नदी के स्थान पर उपस्थित हुए।

३. भगवान श्रीकृष्ण को प्रार्थना कर एवं हरितकुंभ प्रतिज्ञा कर अभियान का आरंभ हुआ । साधक एवं कार्यकर्ताओं ने प्रत्यक्ष नदी में उतरकर गंदगी, कूडा तथा मिट्टी अलग की ।

४. इस अवसर पर उपस्थित अन्य संगठन, प्रशासकीय अधिकारी तथा पुलिस सभी ने ऐसी प्रतिक्रिया व्यक्त की कि हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था ने अत्यंत प्रामाणिकता एवं मन से यह कार्य किया है ।

५. सर्वप्रथम सनातन के साधकों ने ही अत्यधिक मिट्टी वाले क्षेत्र से मिट्टी निकालना आरंभ किया । तत्पश्चात अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी उनका अनुकरण करते हुए नदी में उतरे ।

६. गोदावरी नदी की पवित्रता की रक्षा तथा ठीक सिंहस्थ के समय नदी की स्वच्छता हो, इस हेतु सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति ने इसमें भाग लिया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *