Menu Close

अफगान सरकार और तालिबानी नेताओं के बीच चीन में गुप्त मुलाकात : रिपोर्ट

isi_ndsवाशिंगटन – एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अफगानिस्तान की एक डेलिगेशन ने तालिबानी नेताओं से चीन में गुप्त मुलाकात की है। चीनी अधिकारियों और पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने इस मीटिंग की आगवानी की थी।

अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि चीन ने हाल के दिनों में तालिबान और अफगान सरकार के बीच मध्यस्तता में दिलचस्पी दिखाई है। इसमें आईएसआई भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, “आईएसआई और चीनी अधिकारियों को अफगान सरकार और तालिबान की इस गुप्त मुलाकात के बारे में जानकारी थी। यह मुलाकात १९ और २० मई को शिनजियांग प्रांत की राजधानी उरुमक्वी में हुई थी।” हालांकि रिपोर्ट में किसी चीनी और पाकिस्तानी अधिकारी का बयान शामिल नहीं किया गया है।मोहम्मद मासूम स्तानिकजई के नेतृत्व में बीते हफ्ते अफगान डेलिगेशन चीन गया था। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब अफगानिस्तानी राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पाकिस्तान के साथ खराब रिश्तों को ठीक करने को लेकर कदम उठाए हैं।

पूर्व सांसद और गनी सरकार में सहायक अब्दुल्ला अब्दुल्ला के साथी मोहम्मद आसेम ने भी इस मीटिंग में हिस्सा लिया था। रिपोर्ट में बताया गया कि तालिबान के शीर्ष अधिकारी मुल्ला अब्दुल जलील, मुल्ला मोहम्मद हसन रहमानी और मुल्ला अब्दुल रजाक ने मीटिंग में शिरकत की थी। यह सभी पाकिस्तान में रहते हैं और क्वेटा स्थित तालिबानी नेताओं के करीबी माने जाते हैं।एक पूर्व शीर्ष तालिबानी अधिकारी मौलवी कलामुद्दीन ने बताया कि दोनों पक्षों में उच्चस्तरीय वार्ता हुई है।

स्रोत:दैनिक भास्कर

Latest News

0 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *