दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) – कटवा थाना की पुलिस ने दो युवक को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।बताया जाता है कि बाजेप्रतापपुर इलाका निवासी आदल शेख एवं राहुल शेख रविवार रात आग्नेयास्त्र सप्लाई करने के लिए कटवा पहुंचे थे। तभी पुलिस ने एसटीकेके रोड के समीप से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो पाइपगन एवं दो कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ बाइक चोरी, छिनतई सहित कई मामला दर्ज है। दोनों हथियार देने के लिए आए थे। दोनों से पूछताछ की गयी है। कुछ सुराग मिला है, जिसके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
स्रोत: जागरण








