Menu Close

संघ-विहिंप का फिर से मंदिर राग, याद दिलाए मोदी सरकार को वादे

नागपुर / हरिद्वार – केंद्र में मोदी सरकार की पहली वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने फिर से राम मंदिर समेत अन्य मुद्दों पर अपने पुराने राग छेड़े हैं। संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख अरुण कुमार ने सोमवार को नागपुर में पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण व जम्मू-कश्मीर के बाबत संविधान के अनुच्छेद ३७० को समाप्त करने जैसे चुनावी वादे पूरे कर लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए। वहीं, हरिद्वार में विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल ने अपने दो दिवसीय बैठक के पहले दिन एक प्रस्ताव पारित कर सरकार से मंदिर निर्माण की बाधाएं दूर करने को कहा है। इसके लिए संतों का एक प्रतिनिधिमंडल सरकार से संपर्क भी करेगा।

गोहत्या पर प्रतिबंध का कानून बनाए

केंद्र इस मौके पर विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में गोहत्या बंद होनी चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार को सख्त कानून बनाने की पहल करनी होगी। गोहत्या करने वालों को कठोर सजा देने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि देश में देसी गाय की नस्ल समाप्त हो रही है। इनके संवद्र्धन व संरक्षण के लिए हमें प्रभावी कदम उठाने होंगे। बैठक में स्वामी परमानंद, राघवाचार्य महाराज, स्वामी विष्णु पुरी महाराज, स्वामी परमानंद महाराज समेत १०८ संत उपस्थित थे।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *