Menu Close

सेना ने नाकाम की घुसपैठ : ३ जवान शहीद, एक आतंकी ढेर

terror_attackश्रीनगर – कश्मीर के सोपोर कस्बे में सोमवार को मोबाइल फोन सिम कार्ड बेचने वाली दुकान पर आतंककारियों की ओर से किए गए हमले में ३ जवान शहिद हो गए आैर एक आतंकी ढेर हुआ । आतंककारियों ने सोपोर में सेलफोन कंपनी बीएसएनएल के सिम कार्ड बेचने वाली दुकान पर गोलीबारी की, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

महीने की शुरूआत में आतंककारियों ने सोपोर के बादामी बाग सेलफोन टावर पर कथित तौर पर लगाया गया अपना उपकरण हटाए जाने के बाद सोपोर के सेलफोन सेवा प्रदाताओं को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

ऎसा माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने अपनी संचार व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सेलफोन टावर पर उपकरण लगाया था। पुलिस ने दो दिन पहले ही गैरकानूनी रूप से लगाए गए एक उपकरण को जब्त करने की पुष्टि की थी।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *