Menu Close

‘इन्क्विजिशन’(धर्मछल) का क्रूर इतिहास चित्रबद्ध करने के लिए चित्रकारों की आवश्यकता !

श्री. फ्रान्सुआ गोतिए

विख्यात हिन्दुत्वत्वनिष्ठ तथा फ्रेंच पत्रकार श्री. फ्रान्सुआ गोतिए गोवा यात्रा पर आए थे । गोवा में जिन हिन्दुओं द्वारा धर्मांतरण का विरोध किया गया, उन्हें पोर्तुगिजों ने ‘इन्क्विजिशन’(गोवा के हिन्दुओं का ईसाई पंथ में धर्मांतरण करने हेतु पोर्तुगिजों द्वारा किए गए अनन्वित अत्याचार) अर्थात ‘धर्मछल’ कर जिन स्थानों पर अनन्वत अत्याचार किए गए, श्री. गोतिए ने उन स्थानों का भ्रमण किया । उस समय उनके ध्यान में यह बात आई, कि ‘गोवा में इन्क्विजिशन के चिह्न अत्यंत अल्प मात्रा में हैं । अब यह इतिहास लुप्त होने के मार्ग पर है । भविष्य में समाज भी इस बात पर विश्वास नहीं करेगा, कि ‘इन्क्विजिशन’ के समान कुछ अस्तित्व में था । भविष्य में, हिन्दू पीढियों को इतिहास ज्ञात हो, इसलिए श्री. गोतिए ने इन्क्विजिशन का इतिहास चित्रबद्ध करने का निश्चय किया है ।

श्री. गोतिए ऐसे इन्क्वीजिशन पर आधारित ५० छायाचित्रों की प्रदर्शनी आयोजित कर सभी लोगों तक यह इतिहास पहुंचाने को इच्छुक हैं । इन्क्विजिशन का यह इतिहास चित्रबद्ध करने के लिए श्री. गोतिए को गोमंतक के अभ्यासी छायाचित्रकारों की आवश्यकता है । ये छायाचित्र २ × ३ आकार के रहेंगे । उदाहरण के लिए एक-दो छायाचित्र कृष्णधवल स्वरूप में अंकित करना आवश्यक है । यदि वे स्वीकृत हुए, तो आगे के कार्य के संदर्भ में निर्णय लिया जाएगा । ‘इन्क्विजिशन’ का यह इतिहास जीवित कर राष्ट्रकार्य में सम्मिलित होने को इच्छुक छायाचित्रकार डॉ. क्रमांक ९३२६१०३२७८ पर मनोज सोलंकी से संपर्क करें । परिणामकारक तथा उचित मूल्य बतानेवाले छायाचित्रकारों को इस कार्य में प्राधान्यक्रम से सम्मिलित किया जाएगा ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *