Menu Close

सुब्रमण्यम स्वामी लडेंगे पूज्यपाद संत श्री आसाराम बापूजी का केस, जेठमलानी फेल

जोधपुर : कथित यौन उत्पीडन के आरोप में जेल में बंद आसारामबापूजी से किए गए अपने वादे को निभाते हुए भाजपा नेता और जाने-माने वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को जोधपुर की एक निचली अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की और वह आसारामबापू की रिहाई के लिए दलील देंगे। पू. आसारामबापूजी से किए गए अपने वादे को भाजपा नेता और जाने-माने वकील सुब्रमण्यन स्वामी निभाने में लगे हुए है। स्वामी के सहायक आवेदन जमा करने के लिए अदालत में पेश हुए।

न्यायाधीश मनोज कुमार व्यास ने आवेदन को विचारार्थ स्वीकार कर लिया और मंगलवार को दलीलों पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। आवेदन के साथ अदालत में पेश हुए एक सहायक वकील ने कहा, जमानत अर्जी पर दलील देने के लिए स्वामी खुद २६ मई को आएंगे। स्वामी २३ अप्रैल को जोधपुर आए थे और जेल में आसाराम बापूजी से मिले थे।

यहां आसारम बापूजी पिछले डेढ साल से ज्यादा वक्त से हैं। उनसे सहानुभूति जताते हुए स्वामी ने उनके मामले की तुलना लालू प्रसाद और जयललिता जैसे नेताओं से की थी। स्वामी ने कहा था कि पूज्यपाद बापूजी को जमानत मिलनी चाहिए। राम जेठमलानी और सलमान खुर्शीद से लेकर देश के कई जाने-माने वकील आसारामबापूजी को जमानत दिलाने के लिए प्रयास कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी को सफलता नहीं मिली है।

स्त्रोत : खास खबर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *