Menu Close

नरेंद्र मोदी के राज में ही बनेगा राम मंदिर : साध्वी प्राची

नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद की विवादित नेता साध्वी प्राची का कहना है कि अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होगा और इस सरकार के कार्यकाल में पूरा किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी के दलित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने आईं साध्वी प्राची ने कहा कि हरिद्वार में इस महीने की २५ तारीख से विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है। राम मंदिर के निर्माण के बारे में इसी बैठक में अंतिम निर्णय किया जाएगा।

गौरतलब है कि इन्हीं साध्वी ने सलमान के बारे में कहा था कि वह खान हैं, इसलिए उन्हें जमानत मिली है। यह पूछने पर कि क्या इस बयान के लिए पार्टी आलाकमान ने उनकी खिंचाई की थी, साध्वी ने थोडा रूक कर मुस्कुराते हुए कहा, नहीं। साध्वी ने कहा,पंजाब की अकाली-बीजेपी सरकार दलितों के साथ भेद-भाव क रती है। यह भेदभाव न केवल आम आदमी से बल्कि मंत्री तक के साथ होता है।

उन्होंने कहा, करोडों रूपये के नशे की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच में एक दलित मंत्री का नाम आने मात्र से मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा ले लिया, जबकि दूसरी ओर एक अन्य मंत्री विक्रम मजीठिया को जांच एजेंसी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाने के बावजूद उसे क्लीन चिट दे दी जाती है।

स्त्रोत : खास खबर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *